मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के मझवा ब्लाक के अक्सौली विद्युत उप केंद्र के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर केंद्र के अवर अभियंता पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि राजस्व संग्रह के लिए अपने ही रिश्तेदार के सीएचसी को संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही अन्य चार संवाद कर्मचारियों से काम लिए बगैर उनकी हाजिरी बनाई जाती है।प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ संविदा कर्मचारी ऐसे भी हैं जो चार-पांच जगह उपस्थिति बना रहे हैं। अपने चहेतों को छूट देकर कुछ कर्मचारियों से मनमानी ढंग से काम लिया जा रहा है। प्राइवेट लाइनमैन से काम करवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस पर मात्र 37 मामलों का हुआ निस्तारण उपकेंद्र पर कोई समस्या या उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने वाला भी नहीं रहता। प्रदर्शन करने...