सीतामढ़ी, जून 10 -- मनीष झा सीतामढ़ी। नानपुर प्रखंड के शिवमोहम्मदपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एचडब्ल्यूसी) में मस्तिष्क ज्वर एवं जापानी इंसेफ्लाइटिस से बचाव को लेकर बुधवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रवीन्द्र यादव ने लोगों को जेई के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी देते हुए बच्चों को खाली पेट नहीं सुलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुखार, सुस्ती, ऐंठन या चमकी के लक्षण दिखने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाएं तथा ओझा-भगता के चक्कर में समय बर्बाद न करें।स्वास्थ्य समिति के प्रचार वाहन के माध्यम से मस्तिष्क ज्वर से बचाव संबंधी फिल्म भी दिखाई गई। यह भी पढ़ें- जेई के लक्षण, बचाव व उपचार की दी जानकारी मौके पर डॉ. यादव ने वर्ष 2022 में पीड़ित एक बच्चे की स्वास्थ्य ज...