जेई के निलंबन पर भड़के व्यापारी, धरना देने की दी चेतावनी
सीतापुर, जून 25 -- महोली, संवाददाता। पेड़ की छंटाई के दौरान बुधवार को करंट लगने से एक संविदा कर्मचारी की मौत के मामले में आला अधिकारियों ने बिना जांच किए जेई अमित यादव को निलंबित कर दिया। ऐसे में जेई के निलंबन की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया, तमाम संगठनों और उपभोक्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया।
प्रदर्शन की तैयारी वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन श्रमिक शक्ति ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर तहसीलदार अंकुर यादव को ज्ञापन सौंपा। तीनों संगठनों व उपभोक्ताओं ने संयुक्त निर्णय लिया कि अगर 24 घन्टे में यह निलंबन वापस नहीं होता है तो सीतापुर में अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण के कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। जबकि सोशल मीडिया पर लोगों ने अमित के निलंबन वापस लिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.