जेई के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, दिया धरना
कन्नौज, अप्रैल 9 -- किसी बात को लेकर सभासद का जेई से विवाद हो गया। इस मामले में जेई ने कोतवाली में सभासद के खिलाफ गालीगलौज कर धमकाने की तहरीर दी। इस बात से गुस्साए सभासदों ने जेई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पालिका परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। नगरपालिका के सभासद प्रदीप सिंह चौहान का जेई रविराज कौशल के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। मामला इतना तूल पकड़ा कि इसमें पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने दोनों पक्षों को बिठाकर पटाक्षेप करने का प्रयास किया, लेकिन जेई ने सभासद के खिलाफ कोतवाली में गालीगलौज कर धमकाने की तहरीर दे दी। जैसे ही इसकी जानकारी सभासदों को हुई, गुरूवार की शाम करीब एक दर्जन सभासद पालिका परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। हालांकि सभासद प्रदीप सिंह चौहान ने भी जेई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पालिका में जेई के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.