जेई के खिलाफ मुकदमा चलाने को मांगे अभिलेख
बस्ती, सितम्बर 29 -- बस्ती। मुख्य अभियंता लघु सिंचाई ने एसपी बस्ती से लघु सिंचाई विभाग के जेई के खिलाफ दर्ज मुकदमे से संबंधित अभिलेख और उसकी अद्यतन स्थिति मांगी है। जेई के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति के लिए एसपी बस्ती ने मुख्य अभियंता लघु सिंचाई को पत्र लिखा था। मामला विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के लघु सिंचाई विभाग से जुड़ा है। विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर में तैनात रहे लघु सिंचाई विभाग के जेई अरविन्द कुमार मल्ल के खिलाफ वर्ष 2023 में वाल्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में वह लघु सिंचाई खंड कार्यालय गोरखपुर से संबद्ध हैं। उन पर विकास खंड की ग्राम पंचायत जिनवा में इंडिया मार्का हैंडपंप के रिबोर कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। यह भी पढ़ें- दो आर्म्स एक्ट मामलों में अभियोजन की मिली स्वीकृति इस मामले में वाल्टरगंज थाने में गब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.