जेई के कार्यकाल में हुए कनेक्शनों की हो जांच
बरेली, जून 2 -- बरेली। कोहड़ापीर उपकेंद्र क्षेत्र के कुदेशिया पुल के पास एक उपभोक्ता का बकाया होने पर कनेक्शन काटने के बाद उसे सेटिंग कर नया कनेक्शन जारी कर दिया गया। नियमों के तहत बिना पूर्व भुगतान के नया कनेक्शन नहीं हो सकता है। मामला सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। आरटीआई एवं सोशल एक्टिविस्ट मोहम्मद खालिद जिलानी ने मुख्य अभियंता से इस मामले के आरोपी अवर अभियंता (जेई) राहुल श्रीवास्तव की तैनाती के कार्यकाल में उपभोक्ता परिसरों में लगे सभी विद्युत कनेक्शनों की नये सिरे से जांच कराने की मांग की है। जांच में दोषी मिलने पर जेई पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.