प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। लोको कॉलोनी निवासी रेलवे के बिजली विभाग में जेई रहे 59 वर्षीय राम प्रवेश सिंह यादव की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से पैदल ऑफिस जा रहे थे। घर से करीब सौ मीटर दूर पहुंचते ही अचानक गश खाकर गिर पड़े। एसएसई शिवशंकर कुमार के मुताबिक उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। मूल रूप से बलिया जिले के चंद्रशेखर नगर निवासी राम प्रवेश सिंह यहां अकेले रहते थे। परिवार में पत्नी उषा यादव, दो बेटे राजेश और शिवम तथा एक बेटी हैं। राम प्रवेश दो भाइयों में छोटे थे, उनके बड़े भाई राम सिंह रेलवे से और पिता राम यश सिंह आरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...