जेई की अगुवाई में ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग का कार्य जोरों पर
उरई, मई 14 -- कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर में स्थापित हैवी क्षमता के वेतन ट्रांसफार्मरों में अब कम या ज्यादा लोड नहीं रहेगा। अवर अभियंता सत्य प्रकाश की देखरेख में असंतुलित ट्रांसफार्मरों का लोड चेक कर बैलेंसिंग करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य से ट्रांसफार्मरों में गड़बड़ी या फूंकने की समस्या नहीं आएगी।उपभोक्ताओं के संयोजनों को आपूर्ति प्रदान करने के लिए स्थानीय नगर के अलग अलग स्थानों में छोटे बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित है। जिनमें 400 केवीए क्षमता का एक 250 केवीए के 10, 630 केवीए का एक, 100 केवीए के 37 तथा 63 केवीए क्षमता के 22 ट्रांसफार्मर लगे है। चूंकि अधिक विद्युत लोड वाले ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होने समस्या होती रहती है। इसी लोड असंतुलन को ठीक करने के लिए विभागीय कर्मचारी जुटे है। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.