जेई का ठेकेदार के साथ लेनदेन का वीडियो वायरल
बांदा, जून 14 -- नरैनी, संवाददाता। विकास खंड कार्यालय में तैनात लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) का कथित रुपये के लेनदेन से जुड़ा एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ठेकेदार से नोट की गड्डियां लेकर वह डायरी नुमा पर्स में रख मेज के नीचे दबाते दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना हिंदुस्तान अखबार ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि ब्लॉक कार्यालय के एक कमरे में बनाए गए करीब एक मिनट के वीडियो में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अयूब खान किसी व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई देता है कि "दूसरे के जो काम हुए हैं, उनमें इतना बड़ा फर्क नहीं है, चलिए फिर दूसरे में हो जाएगा।" इसके बाद जेई कथित रूप से रुपये की गड्डी निकालकर उक्त व्यक्ति को देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.