जेई का घेराव कर गिनाईं बिजली की समस्याएं
फतेहपुर, मई 21 -- खखरेरू। रसूलसानी उपकेंद्र के तक्कीपुर कठरिया गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते निरीक्षण करने पहुंचे जेई को ग्रामीणों ने घेरकर मौके पर व्याप्त समस्याओं को दिखाने के साथ ही निजात की मांग की। ग्रामीणों ने जेई को झुके पोल, लटकती तारें और पेड़ों के सहारे बंधी लाइनें दिखाईं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई गांवों में बिजली सप्लाई बांस-बल्लियों और पेड़ों के सहारे चल रही है। तक्कीपुर कठरिया में 11 हजार वोल्ट की तारें जमीन से कुछ ही ऊपर लटक रही हैं और कई जगह सीधे पेड़ों से बांध दी गई हैं। जिससे आए दिन फाल्ट से आपूर्ति बाधित होती है। स्थानीय कुलदीप तिवारी, सोनू यादव, बेलाल, सचिन पांडेय, कुंदन सिंह, सईद अख्तर व सुभाष ने बताया कि बारिश के समय तेज हवा के दौरान तार टूटने से जान-माल का खतरा है। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.