प्रयागराज, अप्रैल 25 -- करेली क्षेत्र के करैलाबाग स्थित जेई कार्यालय में शनिवार सुबह सांप दिखने पर खलबली मच गई। सभी कार्यालय छोड़कर बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे जेई साबिर जैसे ही अपने कार्यालय में बैठे, उन्हें पीछे से कुछ आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब उन्होंने बक्से के पीछे झांककर देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। वहां एक लंबा सांप मौजूद था। सांप की सूचना मिलते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सदियापुर क्षेत्र के एक सपेरे को तुरंत बुलाया गया। सपेरा फूलचंद्र ने महज ढाई मिनट के भीतर सांप को काबू में कर लिया। यह भी पढ़ें- जेई कार्यालय में घुसा आठ फीट लंबा सांप, दहशत बताया जा रहा है कि सांप धामिन प्रजाति का था, जिसकी लंबाई आठ फीट से अधिक थी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...