हाजीपुर, अप्रैल 12 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र तापमान में लगातार वृद्धि के बीच एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) को लेकर सहदेई और देसरी प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा की गई तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है और संभावित स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए है। देसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.सुजीत शुभराज और सहदेई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.पिंटु पाण्डेय ने बताया कि जेई-एईएस से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। बीते दिनों जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में चिकित्सा पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा प्रखंड स्तर पर एएनएम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.