सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिले में तापमान में लगातार वृद्धि के बीच एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है और संभावित स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में जेई-एईएस से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। बीते दिनों जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में चिकित्सा पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा प्रखंड स्तर पर एएनएम, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन वार्डों में आवश्यक दवाएं, उपकरण और प्रशिक्षित कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.