बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जेईई इंजीनियरिंग मेन का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद अब अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड का है। इस वर्ष सफल उम्मीदवारों में से जिले के लगभग 250 छात्र ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस बार आईआईटी रुड़की एडवांस्ड की परीक्षा करा रहा है। जिसमें जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करते समय 10 परीक्षा शहरों का चयन करना होगा। एडमिट कार्ड 11 मई से 17 मई के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह परीक्षा दो पाली में होगी। जिसमें पेपर-1 सुबह 9 से 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा। यह भी पढ़ें- पैसों की चिंता छोड़िए, IIT दिल्ली देगा फ्री खाना और जेब खर्च; कैसे मिलेगा फायदा इसके बाद 21 मई को रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी जाएगी। जेईई एडवांस्ड का रिज...