देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड देहरादून के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में अपनी सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के 12 छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें प्रक्षल जैन 99.85 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 2353 के साथ शहर के टॉप स्कोरर बने। अन्य मेधावियों में वेदांत सिंह रौतेला (99.81), वेदांश बहुगुणा (99.68), अरुणाभ निधि शर्मा (99.60), आयुष्मान मिश्रा (99.57) और अंशुल शर्मा (99.51) शामिल हैं। एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने छात्रों की मेहनत और संस्थान के अनुशासित लर्निंग सिस्टम को इस जीत का श्रेय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...