देवरिया, अप्रैल 22 -- सलेमपुर/ भाटपाररानी, हिन्दुस्तान टीम। जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। इसमें सलेमपुर व भाटपाररानी क्षेत्र के होनहारों ने परचम फहराया है। परीक्षा में सफल होने वाले मेधावियों के घर पर जश्न का माहौल है। शुभचिंतक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर के छात्रों ने जेईई-मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। धरमेर महलिया गांव के रहने वाले आयुष कुशवाहा ने 97.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। उन्होंने कट-ऑफ से 16.62 परसेंटाइल अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं पकड़ी लाला गांव की छात्रा दीक्षा शर्मा ने 83.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जेईई-एडवांस के लिए क्वालिफाई किया। यह भी पढ़ें- JEE Main : जेईई मेन में कितने पर्सेंटाइल पर कौन से NIT के चांस, BTech कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.