नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जेईई-मेन परीक्षा में इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से श्रेयष मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। श्रेयष अभी 12वीं कक्षा में हैं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। मूलत: ओडिशा से संबंध रखने वाले श्रेयष का परिवार 2002 से दिल्ली-एनसीआर में है। वर्तमान में परिवार नोएडा एक्सटेंशन में रहता है। उनके पिता सुमंत मिश्रा साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट हैं, जबकि माता शुचिस्मिता मिश्रा एमिटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। श्रेयष अशोक नगर स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में 12वीं के छात्र हैं और वर्तमान में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। श्रेयष के पिता ने बताया कि जेईई-मेन की तैयारी के लिए बेटे ने एक निजी कोचिंग संस्थान से मार्गदर्शन लिया था। कहा कि अभी तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.