जेईई मेन में कंप्यूटर से छेड़छाड़ के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत
रामगढ़, अगस्त 16 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जेईई मेन परीक्षा के परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से रामगढ़ के राधा गोविंद विवि के परीक्षा केंद्र में कंप्यूटर सिस्टम से कथित छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद आरोपियों में से एक दिनेश कुमार महतो उर्फ दिनेश को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने सुनवाई के बाद उसे सशर्त जमानत देने का आदेश दिया। आरोपी 30 मार्च 2026 से जेल में था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता के अलावा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं तथा लोक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 की धाराएं लगाई हैं。
बिना अनुमति परीक्षा केंद्र में घुसकर सिस्टम बदलने का आरोप मामले के अनुसार दिनेश पर आरोप है कि उसने टीसीएस कंपनी अथवा राधा गोविंद विश्वविद्यालय के अधिकारियों की पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.