जेईई मेन टॉपर बनेगा सेना में अफसर, IIT के बाद गूगल में नौकरी, अब CDS टॉप कर देश सेवा करेंगे लोहिताक्ष महाजन
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- जम्मू कश्मीर के लोहिताक्ष महाजन ने करोड़ों रुपयों के कॉरपोरेट करियर को ठुकराकर देश सेवा को चुना है। उन्होंने देश के युवा इंजीनियरों के सामने एक शानदार मिसाल पेश की है। कठुरा जिले के रहने वाले लोहिताक्ष ने यूपीएससी सीडीएस I परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे से बीटेक एमटेक की डिग्री हासिल की है और फिलहाल वह गूगल इंडिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर जॉब कर रहे हैं। लोहिताक्ष ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और एडवांस्ड में भी धाकड़ प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जेईई मेन में 99.988 पर्सेंटाइल हासिल कर जम्मू कश्मीर के टॉपर बने थे। जेईई एडवांस्ड में भी उन्होंने 544वीं रैंक हासिल की थी।लाखों करोड़ों के पैकेज की राह छोड़ सेना में जाना चुना आईआईटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.