देवरिया, फरवरी 28 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा थाना क्षेत्र के जैतपुरा स्थित जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अर्पित गिरी ने जेईई मेन्स परीक्षा में 98.3 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अर्पित गिरी, पुत्र राकेश गिरी, वर्तमान में कक्षा 12वीं के छात्र हैं और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उनकी इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा छात्र की सफलता से उत्साहित होकर सत्र 2026-27 के लिए सभी कक्षाओं का नामांकन शुल्क शून्य कर दिया गया है। प्रबंधक राकेश सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों को गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.