बेगुसराय, फरवरी 17 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र के पहसारा-बभनगामा के छात्र अमन कुमार ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में 97.37 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अमन की इस सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है। अमन कुमार अपनी सफलता का श्रेय माँ जयमंगला लाइब्रेरी के शांत, अनुशासित और अध्ययन अनुकूल वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन कई घंटों तक लाइब्रेरी में बैठकर एकाग्रचित्त होकर तैयारी करते थे जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रही और आत्मविश्वास बढ़ा। लाइब्रेरी के डायरेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि अमन कुमार की नियमितता और समर्पण ही उनकी सफलता की कुंजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.