औरंगाबाद, फरवरी 17 -- जेईई मेन 2026 के रिजल्ट में लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। पिछले 25 वर्षों से मेडिकल और आईआईटी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार जेईई मेन में लॉर्ड बुद्धा स्कूल के पांच छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। औरंगाबाद शहर के पुलिस लाइन के निवासी अमरेंद्र कुमार और ज्ञानती देवी के पुत्र अंकित कुमार ने 98 परसेंटाइल, विराटपुर अखारा निवासी सुरेंद्र प्रसाद एवं लता गुप्ता की पुत्री अनामिका गुप्ता ने 97 परसेंटाइल, डिहरी ऑन सोन गांधी नगर निवासी बसंत कुमार चौधरी और नीतू देवी के पुत्र कृष्णा राज ने 94 परसेंटाइल, औरंगाबाद गायत्री पथ, मिशन स्कूल के यादवेंद्र यादव के पुत्र आभाष कृष्णा ने 87 परसेंटाइल...