आदित्यपुर, फरवरी 18 -- गम्हरिया। टाटा स्टील ग्रोथ शॉप हेड एवं आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान निवासी अमित राय और श्रद्धा राय की पुत्री अदिति राय ने जेईई मेंस में 99.74 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉपर बनने का सौभाग्य हासिल किया है। अदिति ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता पिता को दिया। अदिति ने बताया कि प्रतिदिन 6 से 7 घंटे स्टडी करने के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि इंडियन इंस्टीच्युट ऑफ साइंस, बंगलुरू में दाखिला लेने की तैयारी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.