जौनपुर, फरवरी 28 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र की होनहार छात्रा सान्हवी सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया इंजीनियरिंग इंट्रेंस एग्जाम में बिशुनपुर लेबरूआ निवासी सान्हवी सिंह ने 99.78 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। सान्हवी इस समय दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में इंटर की पढ़ाई कर रही है। वह शशि पाल सिंह की पौत्री हैं, जो टीडी इंटर कॉलेज से कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.