हाजीपुर, फरवरी 18 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर के जुड़ावनपुर गोपालपुर गांव के अंकित कुमार के द्वारा जेईई मेंस में सफलता मिलने से गांव और इलाके में खुशी का माहौल है। वहीं परिजनों हर्ष व्याप्त है। नितेश कुमार और पिंकी देवी के पुत्र अंकित को उसके प्रथम प्रयास में ही 99.39 प्रतिशत अंक मिला और जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के मार्ग प्रशस्त हो गए। उसके पिता ने बताया कि अंकित ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 93.25 प्रतिशत से दसवीं एवं 91.25 प्रतिशत बारहवीं की परीक्षा पास की थी। बीते दो साल से राजस्थान के कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा है। उसके पहले प्रयास में यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उसे गणित में काफी रुचि थी और उसे आईआईटीयन बनने की चाहत थी। अंकित की इस सफलता से बड़े चाचा पिंटू सिंह, ठाकुर सुबोध कुमार सिं...