जेईई मेंस में मंटू ने हासिल की सफलता
जहानाबाद, जून 13 -- कलेर निज संवाददाता । प्रखंड के जयबिगहा गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र मंटू कुमार ने जेईई मेंस की परीक्षा में 92 पर्सेंटाइल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंटू ने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच यह सफलता हासिल की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। मंटू कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से मिली तैयारी को दिया है। अब वे इंजीनियरिंग में प्रवेश लेकर उच्च शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.