गंगापार, फरवरी 18 -- जेईई मेंस- 2026 के परिणाम में प्रतापपुर ब्लॉक के सेमरी स्थित आरएन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा में छात्र उज्ज्वल शुक्ला ने 98.7 परसेंटाइल, अभिनव पांडेय ने 97.7 परसेंटाइल तथा अपूर्व द्विवेदी ने 96.4 परसेंटाइल अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सफलताओं ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे प्रतापपुर क्षेत्र को गर्व का अवसर प्रदान किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा। विद्यालय के निदेशक राजेश पांडेय ने सफल मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की लगन और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये छात्र आगे भी उच्च शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त कर देश व समाज का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.