जेईई मेंस में पल्लवी ने लहराया परचम, विद्यालय व परिवार का बढ़ाया मान
बोकारो, अगस्त 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा पल्लवी कुमारी ने जेईई मेंस परीक्षा में सीआरएल रैंक 83096 प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सत्र 2024-25 की छात्रा रही पल्लवी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने उसे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने पल्लवी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए और अधिक परिश्रम कर नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पल्लवी की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को उससे सीख लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.