कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा। जिले में जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शयान्तिका मोदी जिला टॉपर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शयान्तिका ने कहा कि जेईई मेंस में सफलता मिलना उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन उन्हें वास्तविक आंतरिक खुशी तब मिलेगी जब वे जेईई एडवांस में भी बेहतर परिणाम हासिल कर आईआईटी में प्रवेश पाएंगी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए रिसर्च करना है। शयान्तिका ने कहा कि वे भविष्य में देश के लिए कुछ नया और बेहतर करने का प्रयास करेंगी। उनका मानना है कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में शोध के माध्यम से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.