समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस फेज.2 में शानदार प्रदर्शन रहा। संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के तेरह बच्चों ने 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक प्राप्त किया है। सबसे शानदार प्रदर्शन हिमांशु का रहा, जिसने 99.37 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया। वहीं मिथिलेश को 99.13, रितेश को 98.95, पुष्पम को 97.14, रौनक को 97.98 और साकेत को 95.75 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया।शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई मेंस और एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- जेईई मेन में चमके मेरठ के मेधावी, एडवांस में एंट्री संस्थापक निदेशक प्रवीण झा ने बताय...