रामगढ़, मई 8 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा के दौरान हुई तकनीकी छेड़छाड़ मामले में जेल भेजे गए आरोपियों में से दो को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से दोनों आरोपियों को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उनसे परीक्षा केंद्र में हुई तकनीकी गड़बड़ी, कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ तथा मॉनिटर बदलने के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को पुनः न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आपको बता दें जेईई मेंस परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र में मॉनिटर बदलने और कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ...