बोकारो, अप्रैल 22 -- भंडारीदह। बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह के विद्यार्थियों ने आयोजित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में परचम लहराया है। छात्रा श्रेष्ठा राय एवं छात्र वीर कुमार कुंवर, मो फैजान इरफान और अभिनव कुमार ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 96.24 , 95.87, 93.86 व 92.86 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इन विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, आत्मविश्वास एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। प्राचार्य आरके सिंह ने चारों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को और सुदृढ़ करती है तथा आने वाले समय में विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों क...