पलामू, फरवरी 17 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के प्रमुख व्यवसायी रौबट गुप्ता के पुत्र आर्यन राज ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.60‌ पसेंटाइल लाकर पलामू जिला का नाम रौशन किया है। आर्यन की माता निशा गुप्ता गृहिणी है। रौबट गुप्ता ने बताया कि आर्यन राजस्थान के कोटा के सहयोग से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। हरिहरगंज के ही राजकीयकृत सीता प्लस टू उच्च विद्यालय से इस वर्ष इंटर साइंस का वार्षिक परीक्षा परीक्षा दे रहा है। आर्यन की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता के अलावा शहरगंज के आम बुद्धिजीवी भी काफी सुखद अनुभव किया है। लोगों ने कहा कि हरिहरगंज सिटी के विद्यार्थी भी राज्य स्तर टॉप-10 में स्थान बना रहे हैं यह बेहद प्रसन्नता का विषय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...