बरेली, फरवरी 28 -- जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने विद्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज कराते हुए जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उच्चतम अंकों से यह परीक्षा भी उत्तीर्ण कर विद्यालय के साथ ही परिवार का नाम भी रोशन किया। विद्यालय के यश गौड़ ने 99.29 प्रतिशत, मयंक सिंह ने 98.79 प्रतिशत, शुभ गुप्ता ने 92.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय तीनों छात्रों को शनिवार को सम्मानित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...