धनबाद, फरवरी 17 -- झरिया, वरीय संवाददाता। जेईई मेंस की परीक्षा में झरिया किड्स गार्डेन स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र सक्षम तनिष्क 95.33 पर्सेंटाइल, आयुष कुमार शुक्ला 93.88 पर्सेंटाइल, श्रेयांस राज साव 90.32 पर्सेंटाइल के साथ सफल हुए है। विद्यालय की निदेशक डॉ शोभा सिन्हा व प्राचार्या डॉ स्नेहलता ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी है। निदेशक ने कहा कि संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही मीठी होती है। विद्यालय के शिक्षक असित कुमार बनर्जी, रनोंज दत्ता, बासुकी कुमार, सुब्रतो कर्मकार, कल्याण मिश्रा, सौगात मल्लिक, अमन मिश्रा, तारकेश्वर चौधरी, प्रीतिबाला सहाय, संचिता श्रीवास्तव, शालू तिवारी, दीपाराय चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.