धनबाद, जुलाई 28 -- जेईई व नीट 2026 में होली मदर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। नीट (यूजी) 2026 में मुनमुन सिन्हा ने 603 अंक, इंशा हुसैन ने 590 अंक, मंताशा हुसैन ने 540 अंक, आयुष चंद्रा ने 517 अंक तथा अंकिता कुमारी ने 516 अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। वहीं जेइर्ई 2026 में कुमार कौशिक ने 99.3 परसेंटाइल प्राप्त कर आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित किया। आयुष चंद्रा ने 82.6 परसेंटाइल हासिल कर बीआईटी एवं नीट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त किया। विद्यालय की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन विजया राय एवं प्राचार्य पवित्र आचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्ध...