जेईई एडवांस 2026 में महनार विद्या निकेतन के चार छात्रों ने पाई सफलता
हाजीपुर, जून 2 -- महनार। सं.सू. महनार नगर के सिनेमा रोड स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के चार छात्रों ने सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के छात्र आयुष राज ने अखिल भारतीय स्तर पर 2486वीं रैंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं हिमांशु राज ने 3564वीं रैंक, राकेश कुमार ने 6014वीं रैंक तथा आदित्य राज ने 6343वीं रैंक हासिल की। छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय की सचिव रीता देवी, प्राचार्य सौरभ कुमार आर्या, शिक्षक नर्मदेश्वर मिश्रा, अजय कुमार राय, कौशल किशोर सिंह, आकाश कुमार, अमलेश कुमार, गौतम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.