जेईई एडवांस में आदित्य सर्राफ ने 2567 रैंक हासिल कर जयनगर का बढ़ाया मान
मधुबनी, जून 1 -- जयनगर, एक संवाददाता।जयनगर के मारवाड़ी मोहल्ला निवासी छात्र आदित्य सरार्फ ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2567 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। आदित्य ने इससे पहले जेईई मेन परीक्षा में पहली ही कोशिश में 99.86 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। उन्होंने जयनगर स्थित अपने घर से ऑनलाइन माध्यम से तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया। आदित्य ने बताया कि उनका सपना आईआईटी से कंप्यूटर साइंस या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में अपना योगदान देना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.