नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- देश के सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी मद्रास (IIT) ने देश भर के छात्रों के लिए खुशियों का दरवाजा खोल दिया है। अब आप बिना जेईई एडवांस (JEE Advanced) परीक्षा दिए भी सीधे आईआईटी मद्रास में बैचलर ऑफ साइंस (BS) डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन पा सकते हैं। यह पहल आईआईटी शिक्षा की पहुंच को हर योग्य छात्र तक आसान बनाने के लिए शुरू की गई है। आवेदन की लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 तय की गई है। बिना JEE Advanced के कैसे मिलेगा एडमिशन? आमतौर पर आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस की बेहद कठिन परीक्षा पास करनी होती है, जिसमें गिनी-चुनी सीटें ही उपलब्ध होती हैं। लेकिन आईआईटी मद्रास के BS प्रोग्राम (डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन तथा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स) के लिए जेईई एडवांस स्कोर की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। यह भी पढ़...