जेईई एडवांस्ड 2026 में डीएवी सेक्टर-4 के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बोकारो, जून 1 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा अमर ज्योति ने 10249वीं रैंक प्राप्त की, जबकि छात्र फैज़ान रज़ा ने 4780वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इसके अलावा विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता अर्जित की है। विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अमर ज्योति और फैज़ान रज़ा ने यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 : धनबाद के तन्मय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.