जेईई एडवांस्ड -2026 में डीएवी-6 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बोकारो, जून 2 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड -2026 में बेहतरीन सफलता अर्जित की है। विद्यालय की छात्रा रितु कुमारी व छात्र कुणाल कुमार ने शानदार रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों व पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। रितु कुमारी ने एससी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 3160 प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का परिचय दिया। वहीं कुणाल कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 4134 व ओबीसी श्रेणी में रैंक 876 हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रभारी बी के झा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड 2026 में जीजीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.