जेईई एडवांस्ड में सजल ने हासिल की 5176वीं रैंक
औरंगाबाद, जून 2 -- मदनपुर प्रखंड के बेरी गांव निवासी सजल कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में 5176वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ओबीसी-एनसीएल वर्ग में उन्हें 552वां स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी सफलता के आधार पर आईआईटी, पटना में कंप्यूटर साइंस शाखा के लिए चयन हुआ है। बेरी निवासी मनीष शर्मा और कविता देवी के पुत्र सजल की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम और स्वाध्याय से पढ़ाई जारी रखी। उनकी मां गृहिणी हैं, जबकि पिता बढ़ईगिरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेहतर शिक्षा के लिए सजल बचपन से ही अपने मामा दीपक कुमार के घर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। दीपक कुमार बीपीएससी शिक्षक हैं। सजल ने बेरी मध्य विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा तथा बेरी उच्च विद्यालय से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.