जेईई एडवांस्ड के 3 चांस की मांग ठुकराई गई, पर एक सहूलियत का ऐलान, 23 मई को होगी IIT प्रवेश परीक्षा
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड 2027 की तिथि जारी कर दी गयी है। परीक्षा का आयोजन 23 मई को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली की ओर से किया जाएगा। इस बार भी अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड देने के दो प्रयासों की सीमा को बरकरार रखा गया है। हजारों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों की मांग को ठुकरा दिया गया है। वे दो प्रयासों की सीमा को बढ़ाकर तीन करने की मांग कर रहे थे। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मनिंद्र अग्रवाल ने प्रयासों की सीमा बढ़ाने के संकेत दिए थे। दरअसल 12000 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड की पात्रता शर्तों की समीक्षा की मांग की थी। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, IIT काउंसिल और जॉइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) से आग्रह किया था कि वे परीक्षा में शामिल होने अटेम्प्ट लिमिट पर पुनर्विचार करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.