नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- वर्ष 2026 में भी आईआईटी में एंट्री दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की पहली पसंद बीटेक इन कंप्यूटर साइंस रहा। जेईई एडवांस्ड के टॉप 500 रैंकर्स में से 365 यानी 73 फीसदी ने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स को चुना। इन्हें बीटेक सीएसई अलॉट हुई। अकेले आईआईटी बॉम्बे में इनमें से 142 छात्र शामिल थे। सिविल इंजीनियरिंग केवल 2 यानी 1 फीसदी ने ही लिया। इस साल जेईई एडवांस्ड आयोजित करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की ओर से जारी 2026 की संयुक्त कार्यान्वयन समिति रिपोर्ट में यह डिटेल्स दी गई है। शीर्ष 500 में से केवल दो ने सिविल इंजीनियरिंग को चुना, जबकि किसी ने भी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का ऑप्शन नहीं चुना। शीर्ष 500 रैंक धारकों में से केवल 17 उम्मीदवारों ने एआई (एआई) और डेटा एनालिटिक्...