रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड)-2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार, रांची के शौर्य शेखर ने ऑल इंडिया 414वीं रैंक हासिल कर स्टेट टॉपर का ताज अपने नाम किया है। वहीं, रांची के ही स्नेहल राज सिंह ने 635वीं रैंक के साथ राज्य में दूसरा स्थान (सेकंड टॉपर) हासिल किया है। धनबाद के तन्मय तनय ऑल इंडिया रैंक 708 प्राप्त कर राज्य में तीसरे स्थान पर रहे। दर्शिल को मिली 125वीं रैंक यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड-2026 में शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपरउम्मीदवारों की संख्या इधर, मूल रूप से रांची निवासी दर्शिल मोदी को ऑल इंडिया 125वीं रैंक मिली है, लेकिन दर्शिल ने अपनी 10वी...