जेईई एडवांस: उत्कर्ष ने ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल कर लहराया परचम
बागपत, जून 2 -- बड़ौत। सोमवार को जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नगर के प्रमेंद्रपुरम निवासी उत्कर्ष खोखर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया और परीक्षा में ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल की। होनहार विद्यार्थी का लक्ष्य आईआईटी इंजीनियर बनना है। पिछले माह उत्कर्ष ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जनपद टॉप किया था। इससे पूर्व उत्कर्ष जेईई मेन में भी दो बार उत्तर प्रदेश टॉपर रहा। उपरोक्त परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन ने मेधावी छात्र को हौसला देने का कार्य किया। उसकी लगातार मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की पहचान और मजबूत हुई है। उसने फरवरी सत्र में जेईई मेन में ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल की थी, जबकि बाद में 27वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर यूपी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.