भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। भदोही विद्युत वितरण खंड के ममहर उपकेंद्र पर लगे 10 केवीए ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रांसफार्मर के आसपास कुछ मात्रा में तेल फैला मिला। शुरूआती जांच के बाद अधिशासी अभियंता भदोही एसके सिंह ने विभाग के एक जेई, एक एसएसओ को निलंबित कर दिया और संविदा पर तैनात तीन एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मामले में एसडीओ विजय कुमार यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। बता दें कि जिले में ज्ञानपुर और भदोही दो डिविजन हैं। जहां से 29 उपकेंद्रों और करीब 100 फीडरों से जिले भर में बिजली आपूर्ति की जाती है। ममहर उपकेंद्र पर 10 केवीए और पांच केवीए के लगे ट्रांसफार्मर से पांच फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। 24 फरवरी की रात में 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.