जेआर के बिना बताए अचानक ड्यूटी पर न आने से बढ़ी दिक्कत
देवरिया, मई 14 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के विभागों में बिना किसी सूचना के अचानक जूनियर रेजिडेंट के न आने से दिक्कत हो रही है। ओपीडी में कार्य पर असर पड़ रहा है वहीं वार्डों में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर परेशानी हो रही है, जो जेआर हैं उन पर बोझ बढ़ गया है। ऐसे में जेआर बढ़ाने की बात कही जा रही है।
जूनियर रेजिडेंट की तैनाती मेडिकल कॉलेज में इलाज में सहूलियत के लिए शासन की ओर बाण्ड के जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की गई है। इन्हें सेवा देना अनिवार्य होता है। किसी कारण वश बीच में छोड़ने पर बाण्ड की शर्तों को पूरा करते हुए निर्धारित धनराशि देनी होती है। सभी विभागों में जरूरत के मुताबिक जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की गई थी। इसकी ड्यूटी ओपीडी तथा वार्डों में लगाई जाती है, ताकि मरीजों के इलाज और भर्ती मरीजों की ठीक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.