जेआरडी टाटा की जयंती पर वेस्ट बोकारो में श्रद्धांजलि
रामगढ़, जुलाई 30 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में बुधवार को भारत रत्न जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुकुंदाबेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में टाटा स्टील के जेनरल मैनेजर (डेजिग्नेट) मुकेश रंजन ने जेआरडी टाटा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जेआरडी टाटा के उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में चीफ (कोल बेनिफिशिएशन) अशुतोष कुमार पांडेय, चीफ (इंजीनियरिंग एंड सर्विसेज) मजहर अली, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह, विभिन्न विभागों के प्रमुख, यूनियन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.