मुंगेर, अप्रैल 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के प्रतिष्ठित जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, कुलगीत एवं एनएसएस गीत के साथ किया गया। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो देवराज सुमन ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ने किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित यह शिविर 50 स्वयंसेवकों की भागीदारी में आगामी 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। इसके साथ ही 26 अप्रैल को गोद लिए गए गांव चंदनपुरा में पर्यावरण विषयक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने मानसिक तनाव प्रबंधन विषय को अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए युवाओं को संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। प्रो हरिश्चंद्र शाही ने कहा कि, ...